Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन

March 9, 2023

दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन

दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दूसरे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 311 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने 96 और नये खिलाड़ी टोनी डि जोर्जी ने 85 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 116 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक समय एक विकेट पर 192 रन बना लिये थे लेकिन बाद में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी की। चाय ब्रेक से पहले मार्कराम के आउट होने के बाद वेस्टइंडीज ने आखिरी सत्र में पांच विकेट और लिये। दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें