Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में लिया भाग

कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप सेमीफाइनल से तीन दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने सोमवार को ईडन गार्डन्स में 30 मिनट से अधिक समय तक वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने आज यहां इस दौरान टीम के फिजियोथेरेपिस्ट सिज़वे हेडेबे और कंडीशनिंग कोच रूनेशान मूडली की निगरानी में कुछ फिटनेस अभ्यास करने से पहले आउटफील्ड के चारों ओर कुछ चक्कर लगाए। फिर वह कुछ शटल रन करने के लिए आगे बढ़े, प्रत्येक लैप के साथ गति बढ़ाते हुए वह आगे और पीछे की ओर दौड़ते हुए देखा गया।

Exit mobile version