Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की महिला वनडे टीम घोषित

December 10, 2023

बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की महिला वनडे टीम घोषित

केप टाउन: बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी महिला वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तीन प्रमुख खिलाड़ी तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका, ऑलराउंडर मारिजैन कप्प और नादिन डी क्लार्क की वापसी हुयी है। ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला में नहीं थे। टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुयी थी। हालाँकि, चोट के कारण टी20ई श्रृंखला से बाहर होने वाली अनुभवी क्लो ट्रायोन को वनडे टीम में भी जगह नहीं मिल सकी है। टी20 सीरीज के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली 20 वर्षीय एलिज़-मैरी मार्क्स के अलावा मिके डी रिडर भी वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं। टीम का नेतृत्व हाल ही में नियुक्त पूर्णकालिक कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें