Site icon Dainik Savera Times

पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी ढेर हुआ बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज

South Africa won the Test series 2-0 cricket news

South Africa won the Test series 2-0 cricket news

सेंचुरियन: साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 219 रनों से हराया। सुपरस्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी निराशाजनक रहा और पूरी टीम सिर्फ 184 रन बनाकर सिमट गई।

दूसरी पारी में बांग्लादेश तंजीद हसन तमीम और महफिजुल इस्लाम ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। तंजीद 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि महफिजुल 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। मोमिनुल हक अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 34 रन बनाने के बाद वियान मुल्डर का शिकार बने। तौहीद हिरदॉय भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 33 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।

लिटन दास ने 15 रन बनाए, जबकि जेकर अली 2 रन ही बना सके। शोरिफुल इस्लाम (0) और तस्कीन अहमद (10 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। खलील अहमद 5 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से वियान मुल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जबकि मार्को जानसेन ने 2 विकेट अपने नाम किए। कगिसो रबाडा ने एक विकेट झटका।

बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 91 रन बनाकर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 494 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया था। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्क्वेस एकरमैन ने 150 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि वियान मुल्डर ने भी शतक लगाया।

टोनी डी जॉर्जी (66 रन), मार्को जानसेन (नाबाद 67 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। मैच में 8 विकेट लेने के साथ-साथ शतकीय पारी खेलने के लिए वियान मुल्डर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था।

Exit mobile version