डरबन: ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते दक्षिण अफ्रीका को पहले टैस्ट मैच में 214 रन से हराया। आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड टीम के हीरों रहे उन्होंने 16.5 ओवर में 49 रन देकर 6विकेट चटकाए। डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए मुकाबले में 421 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साऊथ अफ्रीका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआऊट हुई।
टैस्ट के 5वें दिन 102/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज स्कोरकार्ड में 104 रन जोड़कर आऊट हुए। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 75 रन एडेन मार्करम ने बनाए, जबकि डेविड बेडिंगहैम ने 46 रन का योगदान दिया। रयान रिकेल्टन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आऊट हुए। कप्तान टेंबा बावुमा को मैट रेनशॉ ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। ट्रिस्टन स्टब्स भी एक रन ही बना सके।
वियान मुल्डर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 29 रन बनाने के बाद जोश हेजलवुड की गेंद पर एलैक्स कैरी को कैच देकर आऊट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेने भी महज एकर रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्को यानसेन टीम के लिए कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन वो भी 35 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
साइमन हार्मर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो केशव महाराज एक रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ द्वारा खेली गई 190 रन की लाजवाब पारी के बूते 390 रन बनाए, जिसके जवाब में साऊथ अफ्रीका की टीम 284 रन ही बना सकी।

