Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को कमर में जकड़न की परेशानी के बाद पाकिस्तान में होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है।

प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी करते समय कोएत्जी को कमर में जकड़न की समस्या पाये जाने पर चिकित्सा दल के निरीक्षण के बाद गंभीर चोट के लक्षणों को देखते हुए उन्हें एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 6 घंटे या 12 घंटे? थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक रहती है सही; जानिए पूरा सच

Exit mobile version