वालेंसिया: पांच देशों के टूर्नामेंट ‘वालेंसिया 2023’ में भारत की पुुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में अपना पहला मैच स्पेन से एकमात्र गोल से हार गयी। मैच का एकमात्र गोल स्पेन के अल्वारो इग्लेसियस (29′) ने किया। पहले क्वार्टर में दोनो टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिसके परिणामस्वरूप दोनो ही टीमों को एक एक पेनाल्टी कार्नर मिला जो गोल में तब्दील नहीं हो सका।

