
मुंबई इंडीज और अमरीका में अगले महीने से होने वाले टी20 विश्व कप में बधिर और दृष्टिबाधित क्रिकेटप्रेमियों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज (आईएसएल) और आडियो वर्णन के साथ फीड उपलब्ध कराई जाएगी। आधिकारिक प्रायोजकों डिजनी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोटर्स नैटवर्क ने विशेष प्रसारण की व्यवस्था की है। विश्व कप के दस मैचों के लिए यह व्यवस्था रहेगी जिसमें भारत के सभी मैच, सैमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं। प्रसारकों ने कहा कि पहली बार टी-20 विश्व कप का प्रसारण आईएसएल और वर्णनात्मक कमैंट्री के साथ होगा जिससे बधिर और दृष्टिबाधित प्रशंसक भी खेल का मजा ले सकेंगे। सूचना और प्रसारण तथा खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, इस पहल से लाखों दिव्यांग खेलप्रेमियों को खेल का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...