Site icon Dainik Savera Times

रोहित-कोहली के विश्व कप खेलने पर अटकलें, कोच सितांशु ने बल्लेबाजी को सराहा

रांची: विराट कोहली और रोहित शर्मा के आगामी वन डे विश्व कप में खेलने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक यह नहीं समझ पा रहे हैं कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बहस क्यों हो रही है। रविवार को रांची में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वन डे में कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए। कोहली ने इस मैच के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ 136 रन की साझेदारी की। दूसरी ओर साऊथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वन डे मैच में रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी।

कोटक ने कहा कि इस सब के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि अगले वन डे वल्र्ड कप से पहले काफी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं। सितांशु कोटक ने कहा, ‘जिस तरह से कोहली बैटिंग कर रहे हैं, वह शानदार है। जिस तरह से वह परफॉर्म कर रहे हैं, जैसी उनकी फिटनैस है। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेलते हैं और परफॉर्म करते हैं, उसके बाद ऐसी चीजों (वल्र्ड कप 2027) पर बात भी नहीं करनी चाहिए। अभी इसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। हमारे लिए, एक बार जब टीम आ जाती है और हम प्रैक्टिस शुरू करते हैं, तो हम बस खेल का लुत्फ उठाते हैं।’

ये भी पढ़ें- ‘यह सिर्फ एक हादसा, इसे राजनीति से न जोड़ें’, अजित पवार के निधन पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया

Exit mobile version