Site icon Dainik Savera Times

ISL Chennaiyin Chennaiyin FC ने र्सिबया के लजार सर्कोविच के साथ किया अनुबंध

 

चेन्नई: चेन्नईयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के आगामी सत्र से पहले अपनी रक्षा पंक्ति को मजबूत करने के लिए र्सिबया के डिफेंडर लजार सर्कोविच के साथ अनुबंध किया है। लजार सर्कोविच आईएसएल के आगामी सत्र के लिए इस क्लब से जुड़ने वाले पांचवें विदेशी खिलाड़ी हैं।

चेन्नईयिन एफसी के मुख्य कोच ओवेन कॉयले ने उम्मीद जताई कि सर्कोविच के टीम से जुड़ने से उनकी रक्षा पंक्ति को मजबूती मिलेगी। उन्होंने क्लब की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ हम सर्कोविच को क्लब से जोड़कर बेहद खुश हैं। हम पिछले कुछ समय से उन्हें अनुबंधित करने का प्रयास कर रहे थे।

क्लब ने उनमें काफी दिलचस्पी दिखाई थी क्योंकि वह शीर्ष स्तर पर खेलते रहे हैं। उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी। उनका क्लब से जुड़ना काफी मायने रखता है। सर्कोविच इससे पहले हंगरी के क्लब बुडापेस्ट होनवेड एफसी की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने अपने करियर में अधिकतर मैच र्सिबया के ‘फर्स्ट डिवीजन’ में खेले हैं। उन्होंने इस लीग में विभिन्न क्लब की तरफ से 146 मैच खेले हैं।

 

Exit mobile version