Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल फुटबॉल महिला कप फिलिपींस फिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा

July 25, 2023

खेल फुटबॉल महिला कप फिलिपींस फिलिपींस ने न्यूजीलैंड को हराकर फीफा विश्व कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा

फिलिपींस ने फीफा महिला विश्व कप में मंगलवार को यहां ग्रुप ए के मैच में उलटफेर करते हुए सह मेजबान न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया।सरीना बोल्डन ने 24वें मिनट में इस मैच का इकलौता गोल दागा। फिलिपींस के लिए फीफा विश्व कप का यह पहला गोल था। न्यूजीलैंड ने इससे पहले अपने शुरुआती मुकाबले में नॉव्रे को हराकर विश्व कप में अपना पहला मैच जीता था और टीम के पास इस मैच को जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने का मौका था।

पूरे मैच के दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी था और टीम ने 68वें मिनट में गेंद को फिलिपींस के गोल पोस्ट में डाल कर जश्न मनाना शुरू किया कि रेफरी ने हाना विलंिकसन को ऑफ साइड करार दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें