Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sports Golf International India: न्यूकैसल में तीसरे स्थान पर रहे अनिर्बान लाहिड़ी

August 22, 2023

Sports Golf International India: न्यूकैसल में तीसरे स्थान पर रहे अनिर्बान लाहिड़ी

न्यूकैसल: भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दौर में तीन अंडर 68 का अच्छा स्कोर बनाया, जिससे वह इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड में तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले यह 36 वर्षीय खिलाड़ी वियतनाम में इंटरनेशनल सीरीज में दूसरे स्थान पर रहा था। लाहिड़ी ने पहले तीन दौर में 70, 69 और 69 का स्कोर बनाया था।

इस तरह से उनका कुल स्कोर आठ अंडर 276 रहा तथा वह एंडी ओगलेट्री और इयान पॉल्टर के बाद तीसरे स्थान पर रहे। भारत के अन्य खिलाड़ियों में अजितेश संधू (71-72-71-72) संयुक्त 31वें, गगनजीत भुल्लर (76-67-75-76) संयुक्त 65वें और ज्योति रंधावा (74-71-81-74) संयुक्त 74वें स्थान पर रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें