Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्रैंडमास्टर ‘Pragyanananda’ का किया अभिनंदन

September 1, 2023

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्रैंडमास्टर ‘Pragyanananda’ का किया अभिनंदन

 

नई दिल्ली: विश्व कप रजत पदक विजेता ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को यकीन है कि भारतीय टीम हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। भारत के नये शतरंज सुपरस्टार प्रज्ञानानंदा का शुक्रवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने निवास पर अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रज्ञानानंदा ने कहा कि भारतीय टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है।

वह 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भाग ले रही भारत की दस सदस्यीय टीम के सदस्य है। उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ महीने से मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा हे । इससे मेरा आत्मविश्वास बढा है । मुझे लगता है कि हम स्वर्ण जीत सकते है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल प्रज्ञानानंदा से मुलाकात की थी।

ठाकुर ने कहा ,‘‘ प्रज्ञानानंदा इतनी कम उम्र में इतना परिपक्व हो गया है । वह मानसिक रूप से काफी मजबूत है । उसकी चालें इतनी तेज हैं और मानसिक और शारीरिक रूप से उसकी तैयारी काबिले तारीफ होती है।’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उसे बधाई देता हूं। दस वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनना और 16 वर्ष की उम्र में मैग्नस कार्लसन को हराना बड़ी उपलब्धि है।

उसने पिछले कुछ साल मे काफी मेहनत की है और इसमें उसके माता पिता की भी अहम भूमिका है। इस मौके पर प्रज्ञानानंदा के माता पिता भी मौजूद थे। इस चैम्पियन खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ ये दोनों मेरी ताकत रहे हैं। इनके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था।

मुझे खुशी है कि उनके प्रयासों को भी पहचान मिल रही उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि सरकार से इस तरह का सहयोग मिल रहा है। कई दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता। यह सहयोग काफी जरूरी है। मुझे खुशी है कि शतरंज का ग्राफ ऊपर की ओर बढ रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें