Site icon Dainik Savera Times

Sports Minister Meet Hayer ने कबड्डी के दिग्गज Devi Dayal के निधन पर शोक किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने महान कबड्डी खिलाड़ी और कोच देवी दयाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 76 साल के कब्बडी लीजेंड का कल शाम निधन हो गया। अपने शोक संदेश में मीत हेयर ने कहा कि कबड्डी खेल में देवी दयाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि देवी दयाल द्वारा खेल क्षेत्र में निभाई गई यादगार सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि देवी दयाल ने एक खिलाड़ी के रूप में देश-विदेश में नाम कमाने के बाद लंबे समय तक खेल विभाग में प्रशिक्षक और खेल अधिकारी के रूप में भी कबड्डी खेल में अपनी सेवाएं दीं। वह 2005 में खेल विभाग से वरिष्ठ कबड्डी कोच के पद से सेवानिवृत्त हुए। मीत हेयर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार सहित पूरे खेल जगत को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version