Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेल मंत्रालय ने  Tejaswin Shankar के लिए पोल वॉल्ट लैंडिंग पिट खरीदने को दी मंजूरी 

August 25, 2023

खेल मंत्रालय ने  Tejaswin Shankar के लिए पोल वॉल्ट लैंडिंग पिट खरीदने को दी मंजूरी 
नई दिल्ली: खेल मंत्रालय की मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने आगामी एशियाई खेलों के लिये राष्ट्रमंडल पदक विजेता तेजस्विन शंकर की तैयारी को लेकर यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में ‘पोल वॉल्ट लैंंिडग पिट’ खरीदने के लिये वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। हांगझोउ एशियाई खेलों में ऊंची कूद और डेकाथलन के लिये क्वालीफाई कर चुके शंकर 23 सितंबर से शुरू हो रहे खेलों तक अकेले इसका इस्तेमाल करेंगे।
उसके बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ी इसका प्रयोग कर सकेंगे। मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसे खरीदने और लाने की लागत टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी। तेजस्विन के अलावा एमओसी ने पिस्टल निशानेबाज राही सरनोबत को ब्राजील के रियो दि जिनेरियो में अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।
राही दो से 19 सितंबर से रियो में रहेगी जहां आईएसएसएफ विश्व कप में भारत लेंगी । टॉप्स के तहत उनका और उनकी फिजियोथेरेपिस्ट ऐश्वर्य देशपांडे का हवाई किराया, रहने और खाने का खर्च, स्थानीय यातायात, राही की रेंज और प्रशिक्षण की फीस, हथियार संग्रहण की फीस , वीजा और बीमा की फीस वहन की जाएगी। राही के अलावा निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान की भी रियो विश्व कप में भागीदारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
राही और निशानेबाज अंिभद्या पाटिल के यूरोप में प्रशिक्षण को भी स्वीकृति मिल गई है । टेबल टेनिस खिलाड़ी स्वस्तिका घोष और पायस जैन 20 दिन के लिये जापान में कोच की जियान शियान के मार्गदर्शन में अभ्यास करेंगे और विभिन्न टूर्नामेंटों में भाग लेंगे जिसे टॉप्स से मंजूरी मिल गई है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें