Site icon Dainik Savera Times

खेल जगत में पसरा मातम… Ashes सीरीज के दौरान पूर्व बल्लेबाज का निधन

खेल डेस्क। खेल जगत से जुड़ी की एक दुखद खबर सामने आई है। जहां,  इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही ऐतिहासिक एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ह्यूज मॉरिस का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। सिर्फ 62 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी वजह से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे जंग 
ह्यूज मॉरिस 2021 में कैंसर की चपेट में आए थे। धीरे-धीरे कैंसर उनके पूरे शरीर में फैल गया और उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई। वह बोवेल कैंसर (आंत का कैंसर) से पीड़ित थे, जो आगे चलकर लीवर तक फैल गया।

 

क्रिकेट में रहा शानदार योगदान
ह्यूज मॉरिस ने 1991 में इंग्लैंड टीम के लिए डेब्यू किया। उन्होंने कुल 3 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 115 रन बनाए। टेस्ट करियर में उनका कोई शतक या अर्धशतक नहीं है, लेकिन यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिल्कुल उलटा रहा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट का रिकॉर्ड

-कुल 544 पारियों में 19,785 रन बनाए।

-शानदार 53 शतक और 98 अर्धशतक जड़े।

-लिस्ट-ए क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन

-266 इनिंग्स में 8,606 रन बनाए।

-जहां भी बेहतरीन प्रदर्शन – 14 सेंचुरी और 49 फिफ्टी।

क्रिकेट प्रशासन में भी बड़ा नाम
ह्यूज मॉरिस ने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट को मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। 2007 से 2013 तक इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। उनकी योजना और फैसलों की वजह से इंग्लैंड टीम ने बड़े-बड़े खिताब जीते।

ये भी पढ़ेंः Winter Vacation News: बच्चों की लगी जमकर मौज, ठंड और कोहरे की वजह से इतने दिनों के लिये स्कूल बंद

उनकी लीडरशिप में इंग्लैंड की बड़ी उपलब्धियां
इंग्लैंड ने तीन बार एशेज सीरीज जीती और 2010 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता – यह इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का बड़ा पल था।

सम्मान और आखिरी साल

-2022 में ह्यूज मॉरिस को एमबीई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

-सम्मान मिलने के बाद भी उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली गई और अंत में उनका निधन हो गया।

हमेशा याद रखे जाएंगे ह्यूज मॉरिस
ह्यूज मॉरिस सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट के निर्माण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। उनका योगदान – चाहे मैदान पर हो या प्रबंधन में – हमेशा याद रखा जाएगा।

Video: पहलगाम में लौटे पर्यटक, नए साल से पहले रौनक बढ़ी

Exit mobile version