Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 में खेलेंगे श्रीसंत और बिन्नी

November 29, 2023

अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 में खेलेंगे श्रीसंत और बिन्नी

बोस्टन: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी अमेरिका में 19 से 31 दिसंबर तक होने वाले अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में खेलेंगे । श्रीसंत और बिन्नी दोनों भारत में सक्रिया क्रिकेट को अलविदा कह चुके हें और विदेश में फ्रेंचाइजी लीग खेल सकते हैं। सारे मैच टैक्सास के ह्यूस्टन में मूसा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जायेंगे और लीग को आईसीसी से मान्यता भी मिली हुई है ।

अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड ने सात टीमों के लिये 40 विदेशी क्रिकेटरों से करार किया है । सात टीमें अमेरिकंस, इंडियंस, पाक्स, , बंगालीस, आसीज और इंग्लिश हैं । श्रीसंत और बिन्नी इंडियंस टीम का हिस्सा हैं । श्रीसंत ने कहा ,‘‘ प्रीमियम इंडियंस का हिस्सा होना गर्व की बात है । मैंने भारत के बाहर अधिक फ्रेंचाइजी लीग नहीं खेली है और मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें