Dainik Savera Times

SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

SRH Vs PBKS, IPL 2026: Punjab won the toss and elected to bowl

खेल डेस्क: आईपीएल 2026 का 49वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इसी बीच पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

हम पहले बॉलिंग करेंगे, शशांक आज खेलेंगे: श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। अब तक हमने पिछले कुछ मैच हारकर कमाल की चीजें सीखी हैं। ट्रैवलिंग की वजह से हमें अब तक कोई शिकायत नहीं है। प्रोफेशनल्स के तौर पर हर कोई अच्छा खेल रहा है। पिछले मैच में SRH ने चेज़ किया था इसलिए मैंने सोचा कि हम बॉलिंग करेंगे। शशांक आज का मैच खेलेंगे।

मैं भी पहले बॉलिंग करता: कमिंस

कमिंस ने कहा, ”मैं भी पहले बॉलिंग करता। उम्मीद है कि आज रात हम बहुत अच्छा करेंगे। इस सीज़न में दर्शकों ने हमें बहुत सपोर्ट किया है। मैं पिच को ठीक से जज नहीं कर सकता, उम्मीद है कि हम कुछ रन बनाएंगे। नीतीश आज रात हमारे लिए वापस आ गए हैं।”

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 जीते और 4 हारे हैं। उसके कुल 12 अंक हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स इस समय तालिका में पहले नंबर पर है। पंजाब ने 9 मैच खेले हैं, जिनमें 6 जीते और 2 हारे हैं। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे उसे 1 अंक मिला। इस तरह टीम के कुल 13 अंक हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले हुए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 8 मैच ही जीत पाई है। अगर हैदराबाद के घरेलू मैदान की बात करें, तो वहां भी सनराइजर्स का दबदबा रहा है। हैदराबाद में खेले गए 10 मैचों में से 9 में हैदराबाद जीती है, जबकि पंजाब सिर्फ 1 मैच जीत सकी है।

पिच रिपोर्ट:

यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसी मैदान पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे, और आईपीएल में भी यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैदान की बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं है, साइड में लगभग 63 और 68 मीटर, जबकि सामने की बाउंड्री करीब 75 मीटर हो सकती है। इससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है।

दोनों टीमें:

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

Exit mobile version