Site icon Dainik Savera Times

आईपीएल 2026: फाइनल की रेस में बने रहने उतरेगी SRH, RR के खिलाफ जीत की हैट्रिक पर नजर

SRH Winning Hat-trick

SRH Winning Hat-trick

सनराजइर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसे जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में उस टीम का सामना करेगी, जो क्वालीफायर-1 गंवाकर यहां पहुंचेगी।

दोनों टीमों के लिए अब किसी भी गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन के लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराने के बाद, पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी। 13 अप्रैल को एसआरएच ने आरआर के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि 25 अप्रैल को इसी टीम के विरुद्ध 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबलों में 9 जीत के साथ 18 अंक अपने नाम किए। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। एसआरएच के अंक शीर्ष-2 टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस) के बराबर थे, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- https://dainiksaveratimes.com/sports/gt-vs-rr-key-players/

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर एक अहम जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनई है। 8 लीग मैच जीतने के बाद यह टीम 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

बैटिंग यूनिट सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी मजबूती रही है। अभिषेक शर्मा ने टॉप ऑर्डर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी है, जबकि किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिडिल ऑर्डर में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। नीतीश कुमार रेड्डी भी इस सीजन के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बनकर उभरे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी यूनिट में कुछ जगहों पर अनुभव की कमी नजर आई है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने सही समय पर शानदार प्रदर्शन किया। युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा ने कमिंस के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए, एलिमिनेटर हैदराबाद के खिलाफ अपनी कहानी फिर से लिखने का एक मौका है, खासकर टूर्नामेंट में पहले हुई दो मुश्किल भिड़ंतों के बाद।

इस सीजन में आरआर के खिलाफ पहले ही दो शानदार जीत दर्ज कर चुकी हैदराबाद की टीम को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, नॉकआउट मुकाबलों में अक्सर लीग-स्टेज के इतिहास को नजरअंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को उम्मीद होगी कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी लाइनअप, जब सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तब आखिरकार एसआरएच की रणनीति को भेदने में कामयाब रहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, ब्रजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, दासुन शनाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन और क्वेना मफाका।

 

Exit mobile version