Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका ने Sanath Jayasuriya को 2026 टी-20 विश्व कप तक मुख्य कोच चुना

October 7, 2024

श्रीलंका ने Sanath Jayasuriya को 2026 टी-20 विश्व कप तक मुख्य कोच चुना

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को सोमवार को 2026 टी-20 विश्व कप तक अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त किया। यह पूर्व सलामी बल्लेबाज जुलाई से श्रीलंका के अंतरिम कोच की भूमिका निभा रहा था। उनके रहते हुए टीम ने भारत और इंगलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद उनके देश के क्रिकेट बोर्ड में उन्हें पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया। जयसूर्या के मार्गदर्शन में श्रीलंका ने 27 वर्षों में भारत के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती और फिर 10 वर्षो में पहली बार इंगलैंड से उसकी धरती पर टैस्ट मैच जीता। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने भारत, इंगलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या के अंतरिम मुख्य कोच रहते हुए टीम के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। उनकी नियुक्ति 1 अक्तूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें