Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sri Lanka ने महिला T20 World Cup के पहले मैच में South Africa को हराया

February 11, 2023

Sri Lanka ने महिला T20 World Cup के पहले मैच में South Africa को हराया

कप्तान चामारी अटापट्टू की शानदार बल्लेबाजी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर तीन रन से रोमांचक जीत दर्ज की । अटापट्टू ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 50 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाये जो महिला विश्व कप में किसी बल्लेबाज का श्रीलंका के लिये सर्वोच्च स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 130 रन का लक्ष्य मिला लेकिन श्रीलंकाई स्पिनरों ने उन्हें नौ विकेट पर 126 रन पर ही रोक दिया । श्रीलंका की 2016 के बाद दक्षिण अफ्रीका पर टी20 क्रिकेट में यह पहली जीत है।

श्रीलंका की शुरूआत धीमी रही और पहले तीन ओवर में चार रन ही बने लेकिन अटापट्टू ने नोंकुलुलेको एमलाबा को लगातार चौके जड़कर दबाव हटाया। सलामी बल्लेबाज र्हिषता समरविक्रमा को नडाइन डे क्लेर्क ने मिडविकेट पर लपकवाया। दूसरे छोर से अटापट्टू ने इसी गेंदबाज को नौ गेंद में पांच चौके लगाये । सत्रह वर्ष की विष्मी गुणरत्ने को जमने में समय लगा लेकिन उसने कप्तान का बखूबी साथ देते हुए 34 गेंद में 35 रन बनाये । दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 86 रन जोड़े जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिये श्रीलंका की सबसे बड़ी साझेदारी है ।

दोनों के विकेट हालांकि लगातार गेंदों पर गिरने से श्रीलंका की रनगति पर अंकुश लग गया । शबनम इस्माइल ने 19वें ओवर में निलाक्षी डिसिल्वा को आउट किया जबकि मरियाने काप ने आखिरी ओवर में पांच ही रन दिये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही । सलामी बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स को पांचवीं गेंद हेलमेट पर लगी जिसके बाद उन्हें दो बार कनकशन टेस्ट देना पड़ा।

आफ स्पिनर ओशादी रणंिसघे ने पावरप्ले के आखिरी से पहले ओवर में चार डॉट गेंद डालकर दबाव बनाया और ब्रिट्स का विकेट भी लिया। काप भी 11 रन बनाकर आठवें ओवर में इनोका रणवीरा का शिकार हुई । रणवीरा ने लौरा वोल्वार्ट (18) को भी पवेलियन भेजा । दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 72 के स्कोर पर पवेलियन में थी । आखिरी क्षणों में सिनालो जाफ्टा और इस्माइल के रन आउट होने से दक्षिण अफ्रीका तीन रन से चूक गया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें