Site icon Dainik Savera Times

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी Lionel Messi चोट के कारण विश्वकप क्वालीफायर से बाहर

ब्यूनस आयर्स: अर्जेटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैस्सी मांसपेशियों में ¨खचाव के कारण आगामी फीफा विश्वकप क्वालीफायर मैचों से बाहर हो गए हैं। क्वालीफायर के लिए घोषित 25 सदस्यीय टीम में मैस्सी को शामिल नहीं किया गया है। 37 वर्षीय मैस्सी अटलांटा यूनाइटिड के खिलाफ मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी द्वारा जीते गए मुकाबले में रविवार को चोटिल हो गए थे। इंटर मियामी ने मैस्सी की मांसपेशियों में ¨खचाव की पुष्टि की है।

क्लब ने कहा कि मैस्सी ने अटलांटा यूनाइटिड के खिलाफ मैच में दर्द की शिकायत के बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया। जांच में मांसपेशियों में ¨खचाव की पुष्टि हुई है। चिकित्सक दल ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है। पिछले हफ्ते जमैका की टीम कैवेलियर के खिलाफ कॉनकाकफ चैंपियंस कप की जीत में बेंच से उतरने और स्कोर करने से पहले मैस्सी को मियामी के तीन मैचों के लिए आराम दिया गया था।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

Exit mobile version