Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stefanos Tsitsipas ने मुलर को हराकर मेदवेदेव से रोमांचक मुकाबले की रखी नींव

October 8, 2024

Stefanos Tsitsipas ने मुलर को हराकर मेदवेदेव से रोमांचक मुकाबले की रखी नींव

शंघाई: स्टेफानोस सिटसिपास ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां एलेक्जेंडर मुलर को 6-3, 7-5 से हराकर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी दानिल मेदवेदेव के साथ रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। यूनान के सिटसिपास और रूस के मेदवेदेव 14वीं बार और लगभग एक साल में पहली बार आमने-सामने होंगे।

मेदवेदेव इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक खेले गए 13 मैचों में 9-4 से आगे हैं। इस बीच बेन शेल्टन ने रॉबटरे कारबालेस बेना को 6-3, 6-4 से पराजित किया। चौथे दौर में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा। अन्य मैचों में टेलर फ्रिट्ज ने जापान के योसुके वतनुकी को 6-3, 6-4 से, ग्रिगोर दिमित्रोव ने एलेक्सी पोपिरिन को 7-6(5) 6-3 से और गेल मोनफिल्स ने उगो हम्बर्ट को 7-6(7) 2-6 6-1 से हराया।

उधर वुहान ओपन में कतेरीना सिनियाकोवा ने फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला पर 6-3, 6-1 की आसान जीत दर्ज की। वह दूसरे दौर में गत चैंपियन आर्यना सबालेंका से भिड़ेंगी। पोलैंड की मैग्डा लिनेट ने ल्यूडमिला सैमसोनोवा को 6-2, 6-2 से और एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6-1, 4-6, 6-4 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें