Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, हो सकता है कि IPL से भी रह सकता है बाहर

February 27, 2024

सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, हो सकता है कि IPL से भी रह सकता है बाहर

रांची: विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आशंका जताई कि यह स्टार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर रह सकता है। आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा जिसका पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।

कोहली को पहले भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह हैदराबाद में खेले गए पहले मैच से पूर्व टीम से हट गए थे। इस स्टार क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस महीने के शुरू में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।

गावस्कर से पूछा गया कि कोहली लंबे समय तक बाहर रहने के बाद क्या आईपीएल में रन बनाने के लिए बेताब होंगे, इस पूर्व भारतीय कप्तान ने मजाकिया अंदाज में कहा,‘‘क्या वह खेलेंगे ङ्घ वह कुछ कारण से नहीं खेल रहे हैं। शायद हो सकता है कि आईपीएल में भी नहीं खेलें।’’ गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स स्टार कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें