Site icon Dainik Savera Times

Asian Games 2026: सुनील कुमार ने लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स ब्रॉन्ज

नागोया: सुनील कुमार ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रैसलिंग में फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स को टैक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर 9-0 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल जीता। इसके साथ ही 27 वर्षीय सुनील एशियन गेम्स में दो ग्रीको-रोमन मैडल जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए। उन्होंने हांगझोऊ 2022 में भी इसी कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था।

सुनील ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 90 सैकंड के भीतर 5-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद 2 और अंक हासिल कर स्कोर 7-0 किया और अंत में 2 अंक लेकर टैक्निकल सुपीरियरिटी से मुकाबला जीत लिया। यह उनके करियर का सातवां एशियन चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स स्तर का पदक है।

Exit mobile version