Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार झटके लग रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण बाहर हैं, और अब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
पहला IPL खेलने से पहले ही टूटा सपना
बता दें कि 25 वर्षीय जैक एडवर्ड्स को SRH ने IPL 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह उनका पहला आईपीएल सीजन होने वाला था, लेकिन चोट ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 में खेले गए शेफील्ड शील्ड मुकाबले के दौरान वह हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे, जिससे वह अब तक उबर नहीं पाए हैं।
ऑलराउंड प्रदर्शन में थे दमदार
जैक एडवर्ड्स ने अपने घरेलू टी20 करियर में 77 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 853 रन बनाए और 52 विकेट भी लिए। उनका स्ट्राइक रेट 121.51 और गेंदबाजी औसत 23.85 रहा है, जिससे साफ है कि वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर साबित हो सकते थे।
ये भी पढ़ें :
कमिंस की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें
SRH के कप्तान पैट कमिंस को 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान पीठ में लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। हालांकि उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के बाद के चरण में वापसी कर सकते हैं।
नई कप्तानी की जिम्मेदारी
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है, जबकि अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम बैलेंस पर असर
जैक एडवर्ड्स के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है। उनकी ऑलराउंड क्षमताएं टीम के लिए अहम साबित हो सकती थीं। अब फ्रेंचाइजी को उनके विकल्प के तौर पर नए खिलाड़ी की तलाश करनी होगी।
काव्या मारन की बढ़ी चिंता
लगातार दो बड़े खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम मैनेजमेंट और मालकिन काव्या मारन की चिंता बढ़ गई है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह की समस्याएं टीम की रणनीति पर असर डाल सकती हैं।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...