Site icon Dainik Savera Times

सूर्यकुमार को अगले छह महीने तक बस टी20 खेलना चाहिए: आकाश चोपड़ा

मुबंई: आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्य कुमार यादव के बारे में भारतीय टीम के पूर्व सदस्य और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की राय है कि कुमार को अगले छह महीने तक सिर्फ टी20 मैच ही खेलना चाहिये।

भारत ने गुरुवार को पहले टी20आई में भारत को दो विकेट से जीत मिली जिसमें सूर्यकुमार ने 80 रन की पारी खेली। आकाश ने कहा, “ टी20आई में सूर्यकुमार यादव अलग तरह के खिलाड़ी लगते हैं। उनकी अप्रोच बिल्‍कुल अलग होती है। वह रूकने वालों में से नहीं लगते। ऐसा क्‍यों होता है? ऐसा इसीलिए होता है क्‍योंकि उनका डीएनए इसमें रंग गया है। उन्‍हें लगता है कि वह प्रारूप की ज़रूरतों को अच्‍छे से समझते हैं और परिस्थिति के हिसाब से प्‍लान बनाते हैं। यहां तक कि विरोधी टीम भी उनकी विस्‍फ़ोटकता से वाकिफ़ हैं और उनके लिए अलग तरह की फ़ील्‍ड लगाते हैं।”

Exit mobile version