Site icon Dainik Savera Times

सूर्यकुमार ने जीता ओमान के खिलाड़ियों का दिल, विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ साझा किए अनुभव

अबू धाबी: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के 12वें मैच में ओमान को हराने के बाद इस टीम के खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान सूर्या ने बहुमूल्य सलाह और अनुभव साझा करते विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया, जिसमें मैच के बाद सूर्या ओमान की टीम के सदस्य और सहयोगी स्टाफ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाड़ियों से कहा, ‘पावरप्ले के बाद कोई भी टीम खेल को नियंत्रित करने की कोशिश करेगी।

ऐसे में आपको रणनीतिक रूप से खेलना होता है। हर टीम के लिए सीखने लायक काफी कुछ होता हैं, हमारी टीम के पास भी सीखने के लिए बहुत कुछ है। मेरा मानना है कि ऊर्जा और आपसी माहौल बनाए रखना बेहद जरूरी है।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘जब आप मैदान से बाहर निकलें, तो आपको ऐसा महसूस होना चाहिए कि आज हमने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह सोचकर आपको अच्छी नींद आनी चाहिए। यह सोचकर नहीं कि आप जीते, या फिर हारे। यह आपके रवैये और कल्चर पर निर्भर करेगा। आप सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और नतीजा आपके सामने है।’

ये भी पढ़ें: सूखेपन और कमजोरी से परेशान? Vata प्रकृति वालों के लिए खास आहार

Exit mobile version