Site icon Dainik Savera Times

Suryakumar Yadav अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में सर्वाधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

नयी दिल्ली: सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में सबसे अधिक बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने जाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये है। सूर्यकुमार ने टी-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक खेले 54 मैचों में 13 बार ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ खिताब अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में यह खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गए है। रोहित शर्मा ने 148 मैचों में 12 बार यह उपलब्धि अपने नाम की है। वहीं विराट कोहली 115 मैचों में 15 पर यह उपलब्धि हासिल कर पहले स्थान पर है।

Exit mobile version