Site icon Dainik Savera Times

Suryansh Shedge ने पोंटिंग व श्रेयस अय्यर को दिया अपनी सोच में आए बदलाव का श्रेय

नई दिल्ली : पंजाब किंग्स के ऑलराऊंडर सूर्यांश शेडगे ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर को अपनी सोच में आए एक अहम बदलाव का श्रेय दिया। मुंबई के इस 23 वर्षीय ऑलराऊंडर ने बताया कि अय्यर और पोंटिंग के साथ नियमित बातचीत से उन्हें अपनी तैयारी पर ध्यान देने, वर्तमान में बने रहने और खुद पर भरोसा करने में मदद मिली है। उन्हें जब भी अंतिम एकादश में जगह मिली तो उन्होंने इनकी बदौलत मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया।

शेडगे ने कहा, आईपीएल से पहले टीम के अंदर हुए एक अभ्यास मैच के दौरान श्रेयस भाई ने मुझसे कहा था कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मुझे ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। अगर मैं उन चीजों के बारे में सोचता जो मेरे नियंत्रण में नहीं थीं तो मैं उस स्थिति में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता।

उन्होंने कहा, वह तकनीक और रवैये के बारे में बहुत बात करते हैं। शेडगे ने कहा, रिकी सर का पूरा जोर सिर्फ और सिर्फ तैयारी पर रहता है। वह कहते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, खुद पर भरोसा रखो और यह जानो कि तुम इस जगह के लायक हो। उन्होंने बताया कि सत्र की शुरुआत में बेंच पर बैठने के बाद पोंटिंग के साथ हुई एक बातचीत का उन पर गहरा असर पड़ा।

Exit mobile version