Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ससेक्स के कप्तान पुजारा एक काउंटी मैच से निलंबित

September 19, 2023

ससेक्स के कप्तान पुजारा एक काउंटी मैच से निलंबित

 

होव (इंग्लैंड): भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को एक काउंटी मैच से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उनकी टीम ससेक्स पर काउंटी चैंपियनशिप में लीस्टरशर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 12 अंकों का जुर्माना लगाया गया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ससेक्स के इस सत्र में चार निश्चित पेनल्टी की सीमा तक पहुंचने के कारण कप्तान के नाते पुजारा स्वत: ही निलंबित हो गए।

इस तरह से वह डर्बीशर के खिलाफ इस सप्ताह होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ससेक्स ने तीन खिलाड़ियों जैक कार्सन, टॉम हैन्स और एरी कारवेलस को उनके खराब व्यवहार के कारण टीम से बाहर करने का फैसला किया है। ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस ने कहा इन खिलाड़ियों के व्यवहार के कारण टीम की पिछले सप्ताह लीस्टरशर के खिलाफ दर्ज की गई 15 रन की जीत का रंग फीका पड़ गया और टीम को अगले मैच से पुजारा की सेवाओं से वंचित कर दिया।

उन्होंने कहा,‘‘ इन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक था। अनुशासनहीनता किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका खामियाजा हमें अगले मैच में चेतेश्वर की अनुपस्थिति के रूप में भुगतना पड़ेगा और इससे हमें 12 अंकों का नुकसान भी हुआ।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें