Site icon Dainik Savera Times

स्वीयाटेक ने झेंग को स्टटगार्ट ग्रां प्री में हराया

स्टटगार्ट : विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वीयाटेक ने चीन की झेंग किनवेन को टेनिस डब्लूटीए 500 स्टटगार्ट ग्रां प्री के दूसरे दौर में हरा दिया। गत चैंपियन ने चीन की उभरती स्टार को 6-1, 6-4 से हराने में एक घंटे 26 मिनट का समय लिया और स्टटगार्ट में अपना अपराजेय क्रम पांच मैच पहुंचा दिया।

45 दिनों में अपना पहला मैच खेल रही स्वीयाटेक ने इस जीत के साथ झेंग के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-0 पहुंचा दिया है। स्वीयाटेक का क्वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड नंबर एक कैरोलिना प्लिसकोवा से मुकाबला होगा। चेक खिलाड़ी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को तीसरे सेट में टाई ब्रेक के जरिये दो घंटे 20 मिनट में हराया।

Exit mobile version