Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swiatek, Coco Gow ने जीत से किया अमेरिकी ओपन का आगाज

August 29, 2023

Swiatek, Coco Gow ने जीत से किया अमेरिकी ओपन का आगाज
न्यूयॉर्क:विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज इगा स्वियातेक और स्थानीय दावेदार कोको गॉ ने अमेरिकी ओपन टेनिस में अपने-अपने अभियान का आगाज जीत के किया। छठी वरीयता प्राप्त उन्नीस साल की गॉ ने जर्मनी की क्वालीफायर खिलाड़ी लॉरा सीगमंड के खिलाफ शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की।
ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में अपने पिछले दोनों मैचों को गंवाने वाली गॉ को इस मुकाबले को जीतने में दो घंटे 51 मिनट का समय लगा। विम्बलडन के शुरूआती दौर में बाहर होने वाली गॉ की पिछले 13 मैचों में यह 12वीं जीत है। पोलैंड की स्वियातेक को रेबेका पेटरसन की चुनौती को खत्म करने में कोई परेशानी नहीं हुई। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने 58 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले को 6-0, 6-1 से हराया।
आठवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को रेबेका मासारोवा के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 71वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ने सकारी को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। शुरूआती दौर में हार का सामना करने वाली वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में 16वें स्थान काबिज वेरोनिका कुडरमेतोवा भी शामिल हैं। उन्हें अमेरिका की बर्नार्डा पेरा ने 7-5, 6-4 से हराया। पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त होलगर रुने को 63वीं रैंकिंग के खिलाफ रोबर्टो कारबालेस के खिलाफ शिकस्त मिली।
कारबालेस  ने बीस साल के रुने को इस मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिकी ओपन 2020 के विजेता डोमिनिक थीम को अलेक्जेंडर बुलबिक की चुनौती को खत्म करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने 6-3, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें