Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Italian Open tennis tournament के फाइनल में पहुंची स्वियातेक,कीज से होगी भिड़ंत

May 14, 2024

Italian Open tennis tournament के फाइनल में पहुंची स्वियातेक,कीज से होगी भिड़ंत

रोम: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने सोमवार को यहां एंजेलिक कर्बर को हराकर इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्वियातेक ने कर्बर को 7-5, 6-3 से शिकस्त के साथ बाहर का रास्ता दिखाया। पिछले हफ्ते मैड्रिड में खिताब जीतने वाली स्वियातेक की यह लगातार नौवीं जीत है।

रोम में दो बार की चैंपियन स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की मेडिसन कीज से भिड़ेंगी जिन्होंने सोरेना क्रिस्टिया को सीधे सेट में 6-2, 6-1 से हराया। इस मैच के दौरान पर्यावरण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। पोलैंड की स्वियातेक 2013 में सेरेना विलियम्स के बाद मैड्रिड और रोम में लगातार खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रही हैं।

अमेरिका की कोको गॉफ और उनकी हमवतन डेनियले कोलिन्स ने भी अंतिम आठ में जगह बनाई। गॉफ ने पॉला बेडोसा को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-1 से हराया जबकि कोलिन्स ने ईरीना कामेलिया बेगु को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। दूसरी वरीय एरिना सबालेंका ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए एलिना स्वितोलिना को 4-6, 6-1, 7-6 से हराया। पुरुष टूर्नामेंट में गत चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने तीसरे दौर के मुकाबले में र्सिबया के क्वालीफायर हमाद मेदजेदोविच को 7-6, 2-6, 7-5 से शिकस्त दी।

दूसरे वरीय मेदवेदेव प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल से भिड़ेंगे जिन्होंने डोमीनिक कोफर को 6-4, 6-3 से हराया। पिछले हफ्ते मैड्रिड में खिताब जीतने वाले आंद्रे रूबलेव को फ्रांस के क्वालीफायर एलेक्सांद्रे म्युलर ने 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। मैड्रिड में उप विजेता रहे फेलिक्स ऑगर एलियासिम को नौवें वरीय एलेक्स डि मिनोर ने 6-7, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें