Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023:तमिलनाडु ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हराया

October 20, 2023

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023:तमिलनाडु ने त्रिपुरा को 8 विकेट से हराया

 

देहरादून: तमिलनाडु ने सी हरि निशांत 46 गेंदों में 59 रन तथा साई सुदर्शन नाबाद 54 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ई मुकाबले में त्रिपुरा को आठ विकेट से हराया दिया है। आज यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने गणेश सतीश के नाबाद 52 रन और रजत डे के 26 गेंदों में 35 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 129 रन का स्कोर खड़ा किया।

तमिलनाडु की ओर से कुलदीप सेन और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु ने सी हरि निशांत 59 रन, साई सुदर्शन नाबाद 54 रन तथा शाहरुख़ ख़ान नाबाद15 रनों की बदौलत 16.5 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। रजत डे को एक विकेट मिला। वही एक बल्लेबाज जी अजितेश रन आउट हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें