Site icon Dainik Savera Times

T20 World Cup के लिये WPL से तेज गेंदबाजों का पूल बनाना चाहते हैं अमोल मजूमदार

बेंगलुरू: बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप में अब सात महीने ही रह गए हैं और भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार उससे पहले महिला प्रीमियर लीग के जरिये तेज गेंदबाजों का एक पूल तैयार करना चाहते हैं । झूलन गोस्वामी के संन्यास के बाद भारत का तेज आक्रमण कमजोर हुआ है । इस समय भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर , टिटास साधु और अमनजोत कौर के पास है ।

मजूमदार ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में चार तेज गेंदबाज थे । मैं डब्ल्यूपीएल से तेज गेंदबाजों का पूल बनाना चाहता हूं। गेंदबाजी आक्रमण अच्छा होने से काफी फर्क पड़ता है।’’ महिला टी20 विश्व कप सितंबर अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जायेगा। मजमूदार ने शेफाली वर्मा, एस मेघना और रिचा घोष के शानदार फॉर्म पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा ,‘‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों श्रृंखलाओं में अच्छे प्रदर्शन से बल्लेबाजों का आत्मविश्वास बढा है। यह डब्ल्यूपीएल में भी दिखाई दे रहा है।’’

Exit mobile version