Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से हराकर की जीत हासिल

June 4, 2024

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से हराकर की जीत हासिल

प्रोविडेंस (गुयाना): अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के मैच में युगांडा को 125 रन से हराकर शानदार शुरूआत की । पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 183 रन बनाये।

रहमानुल्लाह गुरबाज (45 गेंद में 76 रन) और इब्राहिम जदरान (46 गेंद में 70 रन) ने पहले विकेट के लिये 154 रन की साझेदारी की। जवाब में युगांडा की टीम 16 ओवर में 58 रन पर आउट हो गई । बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने चार ओवर में नौ रन देकर पांच विकेट लिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें