Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप की बुकिंग हुई शुरू, जाने कहा से होगी बुकिंग और क्या होगी कीमत

February 2, 2024

T20 World Cup 2024: T20 विश्व कप की बुकिंग हुई शुरू, जाने कहा से होगी बुकिंग और क्या होगी कीमत

T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप 2024 के आगाज होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है. टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. क्रिकेट फैंस 7 फरवरी 2024 तक टिकटों को बुक कर सकते हैं. इसके लिए फैंस को ऑफिशियल वेबसाइट t20worldcup.com पर जाना होगा।

जानकारी के मुताबिक आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के लिए 2.60 लाख से ज्यादा टिकट जारी किए गए हैं. इसमें ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल के मुकाबले शामिल हैं. कैटगरी के अनुसार टिकटों की कीमत को निर्धारित किया गया है. आईसीसी के मुताबिक इस बार टिकटों की ब्रिकी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नहीं मिल रहे हैं. 7 दिन की विंडो के अंदर टिकट खरीदने के लिए सबको समान मौका दिया गया है।

आईसीसी ने कहा है कि एक व्यक्ति एक आईडी से एक मैच की अधिकतम 6 टिकटें बुक की जा सकती हैं. ऐसा वह कितने मैचों की भी टिकट बुक कर सकता है. सबसे सस्ता टिकट 6 डॉलर यानी करीब 500 रुपये का है. बता दें कि टी20 वर्ल्डकप का आयोजन इसी साल 1 से 29 जून 2024 तक किया जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे. यह वेस्टइंडीज और अमेरिका के कुल 9 शहरों में आयोजिक किए जाएंगे।

आईसीसी ने कहा, वेस्टइंडीज और यूएसए में आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. http://tickets.t20worldcup.com पर अपने टिकट खरीदने का मौका पाने के लिए अभी साइन अप करें. विंडो 7 फरवरी को बंद हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें