Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024: New Zealand ने Uganda को नौ विकेट से हराकर खोला खाता,जानें मैच के अहम आंकड़े

June 15, 2024

T20 World Cup 2024: New Zealand ने Uganda को नौ विकेट से हराकर खोला खाता,जानें मैच के अहम आंकड़े

टरूबा (त्रिनिदाद): टिम साउथी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने युगांडा को 88 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी पहली ही दर्ज की। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युगांडा को 18.4 ओवर में 40 रन पर आउट कर दिया। युगांडा की तरफ से केनेथ वैसवा ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। वह युगांडा की तरफ से दोहरे अंक में पहुंचने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे।

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज साउथी ने चार रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (2/7), स्पिनर मिशेल सेंटनर (2/8) और रचिन रवींद्र (2/9) ने दो-दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 5.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाकर जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 15 गेंद पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

युगांडा की टीम एक समय टी20 विश्व कप में सबसे न्यूनतम स्कोर पर आउट होने के कगार पर थी। युगांडा ने पिछले सप्ताह ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 रन बनाए थे जो टी20 विश्व कप में किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे उसके और बड़ी टीमों के बीच का अंतर पता चलता है। न्यूजीलैंड अपने पहले दो मैच अफगानिस्तान और मेजबान वेस्टइंडीज से हार गया था जिससे उसकी सुपर 8 में पहुंचने की संभावना भी खत्म हो गई थी।

यह पिछले 10 वर्षों में पहला अवसर होगा जबकि न्यूजीलैंड की टीम किसी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं होगी। मैन ऑफ द मैच साउथी ने कहा,‘‘यह वास्तव में शानदार प्रदर्शन था और जीत दर्ज करके अच्छा लग रहा है। टूर्नामेंट से बाहर होना बेहद निराशाजनक है। हमारी टीम काफी अनुभवी है लेकिन पहले दो मैच में हम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। पिछले 10 वर्षों में हमारा विश्व कप में शानदार रिकार्ड रहा है जो अब खत्म हो गया है।’

युगांडा के बल्लेबाज टूर्नामेंट में संघर्ष करते हुए नजर आए। उसने ग्रुप सी में एक जीत और तीन हार के साथ अपने अभियान का अंत किया। युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा ने कहा,‘‘यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। हमने पहली बार इस स्तर पर क्रिकेट खेली। इससे हमारे देश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। पूरे देश की नजर हमारे प्रदर्शन पर थी। उम्मीद है कि आगे बढ़ने के लिए यह हमारे लिए एक मंच का काम करेगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें