Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के बाद अब पकिस्तान की बारी, ICC कर सकता है बड़ी और सख्त कार्रवाई

January 25, 2026

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के बाद अब पकिस्तान की बारी, ICC कर सकता है बड़ी और सख्त कार्रवाई

T20 World Cup 2026: T20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच जारी तनातनी में पाकिस्तान की एंट्री उसके लिए नुकसानदायक हो सकती है।पाकिस्तान ने आईसीसी के साथ जारी विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का समर्थन किया है। इससे आईसीसी नाराज है और पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए T20 विश्व कप के अपने मैच भारत में खेलने से मना कर दिया था और विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी है। इस बीच बांग्लादेश को पाकिस्तान का समर्थन मिलने के बाद यह विवाद और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि अगर यह मामला सुलझता नहीं है तो पाकिस्तान अपने टूर्नामेंट में भाग लेने के फैसले की समीक्षा कर सकता है।

ये भी पढ़ें- मैच के साथ सीरीज जीतने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति

पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला लेगी सरकार: नकवी
आईसीसी द्वारा आधिकारिक रूप से बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार लेगी। मोहसिन नकवी ने आईसीसी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है। एक देश को जब चाहे फैसले लेने की छूट है, जबकि दूसरे देशों के लिए नियम अलग हैं। बांग्लादेश एक बड़ा स्टेकहोल्डर है और उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

नकवी ने उठाया सवाल
नकवी ने यह भी सवाल उठाया कि जब आईसीसी ने पाकिस्तान और भारत के लिए वेन्यू बदलने जैसे फैसले लिए थे, तो बांग्लादेश के मामले में वही नीति क्यों नहीं अपनाई गई। पीसीबी सीधे आईसीसी के अधीन नहीं है, बल्कि पाकिस्तान सरकार के प्रति जवाबदेह है। प्रधानमंत्री अभी पाकिस्तान से बाहर हैं। उनके लौटने के बाद सरकार इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लेगी और बोर्ड उन्हीं के निर्देशों का पालन करेगा।

ये भी पढ़ें- America में बर्फबारी और ओलों का कहर: सड़कें जाम और 13 हजार उड़ानें रद्द

एशिया कप से बैन की संभावना
नकवी के इस बयान को आईसीसी ने नकारात्मक रूप से लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी के बयान के बाद आईसीसी पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है, जिनमें एशिया कप से संभावित बैन भी शामिल है। अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप से हटने का फैसला करता है, तो आईसीसी सभी द्विपक्षीय सीरीज को सस्पेंड कर सकता है। पाकिस्तान सुपर लीग के लिए विदेशी खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से मना कर सकता है, और एशिया कप से भी बाहर कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें