Site icon Dainik Savera Times

T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले भारत करेगा बल्लेबाजी

IND Vs Pak Match

IND Vs Pak Match

खेल डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्वकप का महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंच चुके हैं।

बता दें तमाम विवाद के बीच यह मुकाबला संभव हो पाया है और इसी वजह से इस मैच को लेकर हाइप बढ़ गई है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11:

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Exit mobile version