Site icon Dainik Savera Times

T20 World Cup 2026: “भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा”, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का हैरानीजनक दावा

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है और इसके साथ ही टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। आठ टीमें दो ग्रुप में बंटकर सेमीफाइनल की जंग लड़ेंगी। लेकिन मुकाबलों से पहले एक बयान ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

आमिर की भविष्यवाणी से बढ़ी चर्चा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने दावा किया है कि भारत इस बार सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा। उनका कहना है कि सुपर-8 चरण में ही भारतीय टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। एक टीवी शो में बातचीत के दौरान आमिर ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो भारतीय बल्लेबाजी अन्य मुकाबलों में दबाव में दिखी है। उनके अनुसार, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें मौजूदा फॉर्म में किसी भी दावेदार को मात देने की क्षमता रखती हैं।

ये भी पढ़ें- देश के 22 राज्यों में जल्द शुरू होगा SIR, इस महीने से शुरू होगी प्रक्रिया

 

ग्रुप-1 बना ‘ग्रुप ऑफ डेथ’
सुपर-8 में ग्रुप-1 को सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसमें भारत, साऊथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन चारों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक भी हार नहीं झेली। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपने-अपने चारों मैच जीते, जबकि जिम्बाब्वे ने तीन जीत और एक नो-रिजल्ट के साथ सुपर-8 में जगह बनाई।

दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं, जहां मुकाबला कम रोमांचक नहीं होने वाला।

भारत के सामने कड़ी चुनौती
मौजूदा चैंपियन और मेजबान भारत को सुपर-8 में कम से कम दो जीत दर्ज करनी होंगी ताकि सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो सके। भारत अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी। सुपर-8 का अंतिम मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- फरवरी का बदला मौसम का मिजाज: कहीं धूप, कहीं बारिश और तेज हवाओं का संकेत

 

क्या सच होगी भविष्यवाणी?
भारत को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सुपर-8 का दबाव और कड़े मुकाबले किसी भी समीकरण को बदल सकते हैं। आमिर की भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होगी, यह आने वाले दिनों में तय होगा। फिलहाल, क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर टिकी हैं।

Exit mobile version