Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2026: ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की जंग तेज, क्या पाकिस्तान करेगा क्वालीफाई? इंग्लैंड पहले ही कर चुका है क्वालिफाई

February 25, 2026

T20 World Cup 2026: ग्रुप-2 में सेमीफाइनल की जंग तेज, क्या पाकिस्तान करेगा क्वालीफाई? इंग्लैंड पहले ही कर चुका है क्वालिफाई

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब इस ग्रुप से एक और टीम अंतिम चार में पहुंचेगी, जबकि बाकी तीन टीमें समीकरणों में उलझी हुई हैं।

इंग्लैंड: लय बरकरार, टॉप पर नजर
इंग्लैंड ने लगातार दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। टीम अब अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर ग्रुप-2 में शीर्ष स्थान पर फिनिश करना चाहेगी। खास बात यह है कि इंग्लैंड लगातार पांचवीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

ये भी पढ़ें- ‘न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे’, NCERT की किताब के चैप्टर पर भड़के CJI सूर्यकांत 

 

श्रीलंका: करो या मरो की स्थिति
इंग्लैंड से हार के बाद श्रीलंका ग्रुप में सबसे नीचे है। 0 अंक और -2.550 के नेट रन रेट के साथ लंका की राह कठिन हो गई है। सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उसे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों को हराना होगा। एक भी हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

पाकिस्तान: उम्मीदें दूसरे मैचों पर निर्भर
पाकिस्तान के लिए आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ बेहद अहम है। जीत के बिना उसकी राह बंद हो जाएगी। लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड कम से कम एक मैच हारे। अगर कीवी टीम इंग्लैंड को हरा देती है, तो पाकिस्तान को बेहतर नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन सिंदूर में मारे जा सकते थे शहबाज शरीफ, मैंने बचाया’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

 

न्यूजीलैंड: जीतेंगे तो सीधा रास्ता
न्यूजीलैंड अगर श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है, तो वह ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहेगा। लेकिन यदि वह एक मैच हारता है, तो मामला नेट रन रेट और अन्य टीमों के परिणामों पर टिक जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें