T20 World Cup 2026 Today Matches: ICC Men’s T20 World Cup के सुपर-8 चरण की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस के रद्द हो गया था। अब आज टूर्नामेंट में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें चार मजबूत टीमें एक्शन में नजर आएंगी। बता दें कि सुपर-8 राउंड 1 मार्च तक खेला जाएगा। इस चरण में पहुंची 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड: दोपहर का हाई-वोल्टेज मुकाबला
ग्रुप-2 में आज श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टक्कर होगी। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच शुरू: दोपहर 3:00 बजे
टॉस: 2:30 बजे
ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने चार में से तीन मुकाबले जीते थे। हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण श्रीलंका को थोड़ी बढ़त मिली थी। घरेलू परिस्थितियों का फायदा भी श्रीलंका को मिल सकता है, लेकिन इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
ये भी पढ़ें :
लाइव प्रसारण: Star Sports नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: शाम को बड़ा मुकाबला
ग्रुप-1 का पहला मैच इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका नेशनल क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी।
मैच शुरू: शाम 7:00 बजे
टॉस: 6:30 बजे
दोनों ही टीमें अभी तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। ऐसे में आज किसी एक टीम की जीत का सिलसिला टूटेगा, जबकि दूसरी टीम लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने लीग चरण में इसी मैदान पर अपने दोनों मुकाबले जीते थे, वहीं भारत ने यहां खेले अपने एकमात्र मैच में जीत हासिल की थी।
लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
ये भी देखें :
आज के दोनों मुकाबले सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करने की दिशा में बेहद अहम साबित हो सकते हैं। क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

