Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

February 13, 2026

T20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

खेल डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे की यह जीत टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर मानी जा रही है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

जिम्बाब्वे की मजबूत बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ओपनिंग जोड़ी तदिवानाशे मारुमानी और Brian Bennett ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मारुमानी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके बाद रयान बर्ल ने बेनेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। बर्ल ने 30 गेंदों पर 35 रन बनाए। बेनेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजाने 13 गेंदों में 25 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम का स्कोर 169 तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 29 रन तक टीम के 4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। जोश इंग्लिस 8 रन, ट्रैविस हेड 17 रन और कैमरून ग्रीन और टिम डेविड बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद Glenn Maxwell और Matt Renshaw ने 77 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। मैक्सवेल ने 32 गेंदों पर 31 रन बनाए। रेनशॉ ने 44 गेंदों पर 65 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और टीम के टॉप स्कोरर रहे। हालांकि बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे ने यह मुकाबला 23 रन से जीत लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुहनेमन
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें