Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup : अमेरिकी क्रिकेटर थेरोन ने रऊफ पर लगाए गेंद से छेड़खानी का आरोप

June 7, 2024

T20 World Cup : अमेरिकी क्रिकेटर थेरोन ने रऊफ पर लगाए गेंद से छेड़खानी का आरोप

डलास : अमेरिकी गेंदबाज रस्टी थेरोन ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर टी20 विश्व कप के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी का आरोप लगाया है। थेरोन अमेरिकी टीम का हिस्सा नहीं हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि रऊफ ने दो ओवर पुरानी गेंद पर नाखून लगाए जिससे उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगी। पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके 38 वर्ष के थेरोन ने इस कथित घटना पर आंख मूंदने के लिए आईसीसी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ,‘‘आईसीसी , क्या हम यह दिखावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने नयी बदली गई गेंद को खरोचा नहीं है। दो ओवर के बाद ही गेंद को रिवर्स स्विंग कैसे मिलने लगी। आप साफ देख सकते हैं कि हारिस रऊफ ने गेंद पर नाखून लगाया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर विश्व कप का पहला उलटफेर किया । रऊफ ने चार ओवर में 37 रन दे डाले।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें