Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup : Arshdeep ने Bumrah को दिया USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का श्रेय

June 13, 2024

T20 World Cup : Arshdeep ने Bumrah को दिया USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का श्रेय

न्यूयॉर्क : टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में यूएसए पर भारत की जीत में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हासिल करने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस दमदार प्रदर्शन का श्रेय अपने सीनियर जसप्रीत बुमराह की सलाह को दिया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए अर्शदीप ने चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लेने के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ वापसी की, जिससे भारत ने यूएसए पर सात विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह पक्की की। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने मैच के अपने पहले ओवर में शायन जहांगीर और एंड्रीज गौस को आउट किया।

इसके बाद जब वो अटैक में आए तो नीतीश कुमार और उसके बाद हरमनप्रीत सिंह का अहम विकेट लिया, जिससे यूएसए की टीम 20 ओवर में 110/8 पर सिमट गई। उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार पर कहा, ‘ड्रेसिंग रूम में भी यही चर्चा थी। रन बनाने के लिए आसान गेंदें न दें, क्योंकि हमारे बल्लेबाज भी रन बनाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसलिए योजना यह थी कि हार्ड लेंथ पर गेंदें फेंकी जाए और देखें कि विकेट कहां मदद करता है। यूएसए के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बारे में आगे बात करते हुए अर्शदीप ने कहा, ‘पिछले मुकाबलों में मैं काफी महंगा साबित हुआ था, लेकिन यूएसए के खिलाफ प्रदर्शन से खुश हूं। मुकाबले के दौरान मैं हार्ड लेंथ को हिट करने का प्रयास कर रहा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने बुमराह के साथ हुई बातचीत का भी खुलासा किया। युवा तेज गेंदबाज ने कहा, ‘जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) ने मुझे सलाह दी थी कि बल्लेबाज को परेशान करने के लिए मैं यॉर्कर का भी इस्तेमाल कर सकता हूं। इस मुकाबले में सभी गेंदबाजों ने अपना बेस्ट दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘यह विकेट तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है और इससे हमें सीम मूवमेंट हासिल करने में मदद मिल रही है। इसलिए योजना सरल थी, बस गेंद को विकेटों पर पिच करें। अमेरिका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए। यहां से यूएसए ने मैच पूर पूरी तरह से अपना दबदबा बना लिया था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 49 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 35 बॉल पर नाबाद 31 रनों की जुझारू पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप हुई। यूएसए के लिए सौरभ नेत्रवल्कर को 2 विकेट मिले, अली खान ने एक विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें