Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup: भारत और बांग्लादेश की टक्कर, परफेक्ट प्लेइंग-11 की तलाश में टीम इंडिया

June 1, 2024

T20 World Cup: भारत और बांग्लादेश की टक्कर, परफेक्ट प्लेइंग-11 की तलाश में टीम इंडिया

नई दिल्ली : भारत और बांग्लादेश की टीमें शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेंगी। टी20 विश्व कप के आगाज से पहले यह आखिरी वॉर्म-अप मैच है। विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके इस वॉर्म-अप मैच में खेलने की संभावना नहीं है। आपको बता दे कि भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन और एक मजबूत प्लेइंग-11 की तलाश में उतरेगी। वही दूसरी तरफ, बांग्लादेश के सामने चुनौती अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने की है क्योंकि उनका टी20 में टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है।

टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारत का एकमात्र वार्म-अप मैच है। वहीं, बांग्लादेश का अमेरिका के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। बांग्लादेश इस समय काफी दबाव में है, क्योंकि मेगा-इवेंट से पहले उन्हें टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। बांग्लादेश को अमेरिका के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी पूर्ण सदस्य देश को हराया था।

यह वार्म-अप मैच दोनों टीमों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मुकाबले के जरिए उनके पास यहां की कंडीशन्स को समझने का मौका होगा। विराट कोहली के बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, विराट वॉर्म-अप मैच से ठीक पहले 16 घंटे की लंबी यात्रा कर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। ऐसे में उनका वॉर्म-अप मैच खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कैसे महसूस कर रहे हैं।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम-

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दकि पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम-

नाजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें