Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup: अधिकांश भारतीय खिलाड़ी 25 मई को New York होंगे रवाना

May 18, 2024

T20 World Cup: अधिकांश भारतीय खिलाड़ी 25 मई को New York होंगे रवाना

नई दिल्ली :- भारत के अधिकांश क्रिकेटर और सहयोगी स्टाफ टी20 विश्व कप के लिए 25 मई को न्यूयॉर्क रवाना होगा जबकि बाकी 26 मई को आईपीएल फाइनल के बाद जाएगे । इससे पहले आईपीएल प्लेआफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी टीमों के सदस्यों को 21 मई को रवाना होना था लेकिन बाद में योजना में बदलाव हुआ । अब वे 25 मई को रवाना होंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह , अक्षर पटेल और सहयोगी स्टाफ 25 मई को रवाना होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ पहले जत्थे को 21 मई को जाना था लेकिन भारतीय टीम एकमात्र अभ्यास मैच (एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ) खेल रही है तो खिलाड़ियों को घर पर कुछ अतिरिक्त समय मिल जायेगा । आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 27 मई को रवाना होंगे। भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से और नौ जून को पाकिस्तान से खेलना है ।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें