Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup : Rahul Dravid नहीं करेंगे भारतीय कोच पद के लिए आवेदन, बताई इसकी वजह

June 4, 2024

T20 World Cup : Rahul Dravid नहीं करेंगे भारतीय कोच पद के लिए आवेदन, बताई इसकी वजह

न्यूयॉर्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि बतौर कोच टी-20 विश्वकप 2024 उनका आखिरी टूर्नामेंट है और वह इस पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। द्रविड़ ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन नहीं करने पुष्टि की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हर एक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। मैंने जिस मैच में भी भारतीय टीम की कोचिंग की है, वह हर मैच मेरे लिए महत्वूर्ण है। यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, इसलिए मेरे लिए यह टूर्नामेंट अलग नहीं है। मुझे यह काम करना पसंद है और भारत के कोच के रूप में मैंने इसका पूरा लुफ्त उठाया है।

मुझे इस टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा लगता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम इतना व्यस्त है कि मैं जिंदगी के इस पड़ाव पर इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हमने सभी वैश्विक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। निरंतरता की बात करें तो हम निरंतर भी रहे हैं। हम टी20 विश्व कप 2022 के सेमी फ़ाइनल में पहुंचे, फिर डब्ल्युटीसी चक्र में अच्छा प्रदर्शन कर 2023 के फाइनल में गए और वनडे विश्व कप 2023 में लगातार अच्छा खेल फाइनल के लिए जगह बनाई। हम सभी बड़े टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ बढ़िया खेलें।

हालांकि अंतिम चरण में हम अपने खेल को मैदान पर बेहतर ढंग से नहीं उतार पाए। उम्मीद है कि हम यहां भी अच्छा प्रदर्शन कर फिर से उसी जगह पर पहुंचेंगे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में आप ये सब नहीं सोच सकते। हमारा लक्ष्य फिर से उस स्थिति में पहुंचना है, जहां से हम टूर्नामेंट जीत सके। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के आवेदन के लिए 27 मई को आखिरी तारीख है और गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्वयं इस पद के लिए इच्छा जताई है और कहा है, ‘‘मैं भारत का कोच बनना पसंद करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें